क्वाड की IPMDA पहल, मुक्त इंडो पैसिफिक के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण
- हाल ही में नौसेना प्रमुख एडमिरल ने कहा, क्वाड ग्रुपिंग द्वारा घोषित इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA) पहल से नेटवर्क बनाने में मदद करेगी
- ये साझेदारियाँ हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।
इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA)
- यह पहल टोक्यो में आयोजित वर्ष 2022 क्वाड लीडर्स समिट के दौरान पेश की गई थी।
उद्देश्य
- इसका प्राथमिक उद्देश्य अपारदर्शी शिपिंग की निगरानी करना है।
- इंडो-पैसिफिक में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदार देशों के जल के भीतर वास्तविक समय की घटनाओं की अधिक तीव्र, व्यापक और सटीक समझ विकसित करना।
- IPMDA पहल का उद्देश्य उन्नत तकनीक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियोजित करना है।
- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के भीतर समुद्री स्थिति संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए।
- अपने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की पारदर्शिता बढ़ाना।
- यह पहल वाणिज्यिक उपग्रहों से रेडियो फ्रीक्वेंसी डेटा के संग्रह जैसी नवीन तकनीकों का लाभ उठाती है।
- पूरे दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके समुद्री क्षेत्रों के भीतर होने वाली गतिविधियों के बारे में समय पर और अद्यतन जानकारी प्रदान करना।
प्रीलिम्स टेकअवे
- इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (IPMDA)