Banner
WorkflowNavbar

मोदी ने अनुसूचित जनजाति के सर्वाधिक पिछड़े लोगों के लिए मिशन शुरू किया

मोदी ने अनुसूचित जनजाति के सर्वाधिक पिछड़े लोगों के लिए मिशन शुरू किया
Contact Counsellor

मोदी ने अनुसूचित जनजाति के सर्वाधिक पिछड़े लोगों के लिए मिशन शुरू किया

  • भारत के प्रधानमंत्री ने ₹24,000 करोड़ का प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीएम-PVTG) मिशन शुरू किया।
  • देश के लगभग 28 लाख PVTG के समग्र विकास के लिए है।

मिशन के लॉन्च से सम्बंधित तथ्य

  • प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज मैदान से इस मिशन की शुरुआत की|
  • बिरसा मुंडा की जयंती और तीसरे 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर शुरू किया गया था।

मिशन की विशेषताएं

  • मिशन के तहत पीवीटीजी बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • इन सुविधाओं में निम्नलिखित शामिल हैं
    • सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी
    • बिजली
    • सुरक्षित आवास
    • स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता
    • शिक्षा तक बेहतर पहुंच
    • स्वास्थ्य और पोषण
    • स्थायी आजीविका के अवसर

पीएम किसान योजना के माध्यम से जनजातीय कल्याण

  • प्रधान मंत्री ने पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में ₹18,000 करोड़ जारी किए, जिससे आदिवासी समूहों को भी मदद मिलेगी।
  • देशभर के आठ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को फायदा होगा।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं में से एक है
  • इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है।
  • योजना के तहत, लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।

आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दौरा

  • प्रधानमंत्री ने झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासियों के आदर्श बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु का दौरा किया
  • उनकी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रीलिम्स टेकअवे

  • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह
  • पीएम-किसान

Categories